गरीमा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन
Section-8 पंजीकृत | गैर-लाभकारी संस्था
"बेसहारा लोगों का सच्चा सहारा"
हमारी यात्रा — Our Journey
Gareema Social Welfare Foundation की स्थापना समाज के उन लोगों के लिए की गई है जो जीवन में संघर्ष कर रहे हैं, बेसहारा हैं, आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिन्हें सहयोग और सम्मान की आवश्यकता है।
इस संस्था की शुरुआत एक छोटे से सेवा भाव और एक बड़े संकल्प के साथ हुई —
"कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस न करे।"
संस्था का मानना है कि सच्ची सेवा वही है जो बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुँचे।
आज के डिजिटल युग को देखते हुए Gareema Social Welfare Foundation समाज सेवा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर पारदर्शी, संगठित और प्रभावशाली तरीके से कार्य करना चाहती है, ताकि देश के किसी भी कोने से लोग संस्था से जुड़ सकें, सहयोग कर सकें और सेवा कार्यों का हिस्सा बन सकें।
हमारा मुख्य उद्देश्य है:
- ✅बेसहारा लोगों का सहारा बनना
- ✅गरीब परिवारों की सहायता करना
- ✅बेटियों की शिक्षा एवं विवाह में सहयोग देना
- ✅महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
- ✅किसानों को सहयोग एवं जागरूकता प्रदान करना
- ✅सौर ऊर्जा एवं डिजिटल जागरूकता फैलाना
- ✅पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना
- ✅समाज में मानवता, सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत बनाना

बेसहारा लोगों का सच्चा सहारा
मिशन एवं विजन
हमारा Mission
मानव सेवा, महिला विकास, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना।
हमारा Vision
एक ऐसा समाज बनाना जहाँ हर व्यक्ति को सम्मान, सहयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य और आगे बढ़ने का अवसर मिले।
"सेवा ही संकल्प है — मानवता ही हमारा धर्म है।"
हम केवल संस्था नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता का एक मजबूत परिवार बनाना चाहते हैं।
हमारे कार्यक्षेत्र
गरीमा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन समाज के हर वर्ग की सेवा हेतु इन क्षेत्रों में सक्रिय है।
शिक्षा एवं कौशल विकास
गरीब, वंचित बच्चों, ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को सामान्य, तकनीकी, व्यावसायिक व उच्च शिक्षा प्रदान करना।
किसान कल्याण — गरीमा किसान संबल
किसानों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति मजबूत करने हेतु जैविक खेती, आधुनिक सिंचाई, बीज-उपकरण सहायता, फसल बीमा एवं डिजिटल मार्केटिंग।
डिजिटल पारदर्शिता
संस्था की पारदर्शिता हेतु मोबाइल ऐप, वेबसाइट, GPS आधारित कार्य रिपोर्टिंग, डिजिटल सदस्यता एवं ऑनलाइन भुगतान भुगती व्यवस्था विकसित करना।
निःशुल्क एवं रियायती शिक्षा
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क या रियायती शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई, हस्तकला एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना।
रोजगार सृजन एवं स्वरोजगार
डिटर्जेंट, साबुन, LED बल्ब, सेनेटरी उत्पाद, वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य घरेलू उत्पादों के निर्माण हेतु लघु उद्योग, कुटीर उद्योग एवं उत्पादन इकाइयाँ स्थापित करना।
कला, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण
बेहतर शिक्षा, सड़कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ मॉडल गाँव और स्मार्ट शहर बनाना। आत्मनिर्भर समुदाय और कोऑपरेटिव डेवलपमेंट के जरिए कला, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना।
स्वास्थ्य सेवा एवं जनकल्याण
गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अस्पताल, क्लिनिक, डिस्पेंसरी, स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण, रक्तदान शिविर एवं चिकित्सा सहायता कार्यक्रम संचालित करना।
युवा आत्मनिर्भरता मिशन
बेरोजगार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं सरकारी योजनाओं से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
सामाजिक सहायता एवं आपदा राहत
आपदा, महामारी एवं आपातकाल में भोजन, वस्त्र, दवा वितरण तथा बेटी शगुन योजना के अंतर्गत विवाह सहायता प्रदान करना।
महिला सशक्तिकरण
महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह (SHG), प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर स्वरोजगार, उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी जागरूकता एवं सम्मानजनक जीवन को बढ़ावा देना।
पशु कल्याण एवं गौ-संरक्षण
गौशालाओं, पशु चिकित्सा, टीकाकरण, बेसहारा पशुओं के संरक्षण एवं गौ-आधारित प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देना।
विधिक सहायता एवं सामाजिक न्याय
जरूरतमंदों को कानूनी सहायता, परामर्श, आपदा प्रबंधन सहयोग प्रदान करना तथा संस्था की समस्त आय को केवल सामाजिक उद्देश्यों में उपयोग करना।
विधवा एवं निराश्रित महिला सहायता
विधवा, एकल महिला एवं उत्पीड़न पीड़ित महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, परामर्श एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
पर्यावरण संरक्षण
वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त समाज एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाना।
योग, आयुष एवं मानसिक स्वास्थ्य
योग, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण करना।
जो हमें परिभाषित करते हैं
सेवा
निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना
समर्पण
हर कार्य में पूर्ण समर्पण और निष्ठा
संकल्प
सामाजिक बदलाव के प्रति दृढ़ संकल्प
पारदर्शिता
हर कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही
समानता
बिना भेदभाव के सभी की सेवा
विकास
समाज का सतत एवं समग्र विकास
प्रमुख पड़ाव
संस्था की स्थापना
गरीमा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का पंजीकरण
पहला अभियान
बेटी शिक्षा और शादी सहायता अभियान शुरू
विस्तार
5 नए जिलों में कार्य विस्तार, 200+ सदस्य
80G प्रमाण
80G और 12A प्रमाण पत्र प्राप्त
डिजिटल
डिजिटल पोर्टल और ऑनलाइन दान शुरू
विकास
500+ सदस्य, 10+ जिले, 9 अभियान सक्रिय
संस्था का नेतृत्व

हमारे साथ जुड़ें
आपका एक कदम किसी की जिंदगी बदल सकता है। दान करें, स्वयंसेवक बनें या सदस्यता लें।

